मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अफसर) कार्यालय में भारतीय ‘संविधान दिवस’ मनाया गया

पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

प्रति वर्ष 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’  मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को विधिवत अपनाया गया था जो 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया था।
रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अफसर) कार्यालय, पुणे के प्रांगण में इस राष्ट्रीय पर्व को सहजता और सादगी से कोविड-19 महामारी के मानकों को मद्देनज़र रखते हुए मनाया गया। सर्वप्रथम श्री एस. एम. सोनकुसरे, भारलेसे, संयुक्त नियंत्रक ने बीज भाषण दिया। कार्यालय के प्रधान नियंत्रक डॉ. राजीव चव्हाण, भारलेसे, एनडीसी ने डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
उसके उपरांत प्रधान नियंत्रक डॉ. राजीव चव्हाण, भारलेसे, एनडीसी  ने अपने ओजस्वी अंदाज में बहुत ही बढ़िया और सारगर्भित  भाषण दिए, जिसमें संविधान की स्थापना से लेकर आज के भारत में इसके प्रभावी और  महत्वपूर्ण यात्रा का विशेष उल्लेख किया। नागरिकों को उनके नैतिक कर्तव्यों एवं संवैधानिक दायित्व से परिचित कराया गया  ताकि भविष्य में भारतवर्ष एक महाशक्ति के रूप में उभरे और निखरे। उक्त अवसर पर कार्यालय के श्री अविनाश जगताप, वरिष्ठ लेखा परीक्षक की ओर से प्रधान नियंत्रक डॉ. राजीव चव्हाण, भारलेसे, एनडीसी को भारतीय संविधान की एक प्रति भेंट की।
अंत में श्री टी. सतीश कुमार, भारलेसे, सहायक नियंत्रक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ