आंबेगांव खुर्द, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
एक्टिव फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीकांत लिपाणे की अध्यक्षता में लिपाणे नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मोमबत्तियां जला कर उन ज्ञात-अज्ञात नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई, जो सड़क दुर्घटनाओं में अपने प्राण गँवा बैठे हैं। इस अवसर पर सहायक पुलिस निरीक्षक दत्त नगर आशीष कवठेकर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में अचानक किसी नागरिक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ता है। कवठेकर ने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि ‘माझे कुटुंब-माझी जवाबदारी’ (मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी) सिद्धांत के अनुसार वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए और हर हाल में दुर्घटनाओं को टालना चाहिए।
इस अवसर पर श्रीकांत लिपाणे ने अपने संबोधन में कहा कि वाहन चालकों को अपनी सुरक्षा तो करनी ही चाहिए, साथ ही सड़क पर चलने वालों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों को 21 नवंबर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। पुणे जिले में श्रद्धांजलि देने के लिए पुणे प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में आयोजित एक बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में सभी वाहन स्कूलों के संचालक, सी.आई.आर.टी., स्वयं सेवी संस्थाएं आदि श्रद्धांजलि दिवस मना कर लोगों में यातायात नियमों के पालन हेतु जन जागरूकता पैदा करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
लिपाणे नगर में यह कार्यक्रम महेश ड्राइविंग स्कूल द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर चंद्रकांत गुरव, डॉ. दीपक जरांगे, पराग जांभले, सचिन देशमुख, विनायक कुलकर्णी, शिवम् घोडके, प्रणिता, संध्या निकम, एक्टिव फाउंडेशन के पदाधिकरी व कार्यकर्ता, महेश मोटर ड्राइविंग स्कूल के प्रशिक्षक व कर्मचारी व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ