दीया फाउंडेशन की ओर से आकाश कंदील, दीपक और मिठाई बांटने की अनूठी पहल का वितरण करते हुए पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, जनसेविका नसीम शेख, पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
दीपावली इंसानियत और नम्रता का त्यौहार है जो रिश्तों को आपस में जोड़नेवाला दीप उत्सव है। दीपावली का यह पर्व हमें खुशियां, प्रेम और सकारात्मकता की नई ऊर्जा प्रदान करता है। गरीबी मिटाने का नारा लगाते हुए आम जनता की दिवाली मीठी करनेवाली पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वैचारिक विरासत अपनी कृति से दीया फाउंडेशन आगे चल रहा है। दीया फाउंडेशन की कई सामाजिक पहलों को सभी लोगों का समर्थन हड़पसर में एक नया राजनीतिक इतिहास बनाने जा रहा है। यह विचार पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर ने व्यक्त किए।
दीया फाउंडेशन की ओर से हर घर में दीपावली की रोशनी बनकर आम जनता की दिवाली मीठी बनाने के लिए आकाश कंदील, दीपक और मिठाई बांटने की अनूठी पहल का आयोजन किया गया था, तब आयोजित समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर के शुभहाथों आकाश कंदील, दीपक और मिठाई बांटी गई, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां दीया फाउंडेशन के संस्थापक तथा पुणे शहर कांग्रेस आय कमेटी के संघटक इमरान शेख, मार्गदर्शक नसीम शेख, अल्ताफ शेख, गुलाब सैयद, असलम शेख, तरन्नुम जमादार, अभिनेत्री नेहा, तृतीयपंथी प्रीति सातारकर, रुक्सार, मुख्य बंदीर जोडपे आदि उपस्थित थे।
बालासाहब शिवरकर ने आगे कहा कि दीया फाउंडेशन वंचितों की ताकत बन गया है। आम जनता का जीवनस्तर उठाने में अहम भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन महिलाओं को स्वावलंबी करते हुए देश की उन्नति में बहुमूल्य योगदान दे रहा है, जो सही मायने में काबिले तारीफ है। दीया फाउंडेशन द्वारा जारी सामाजिक गतिविधियों की पहल बहुत प्रशंसनीय है, जिसका अनुकरण अन्य सामाजिक संघटनों को निश्चित रूप से करना चाहिए। समाज के विकास के लिए दीया फाउंडेशन का कुछ अलग करने का जो जज्बा है वो स्तुति करने के योग्य है।
दीया फाउंडेशन की मार्गदर्शक व जनसेविका नसीम शेख ने इस अवसर पर कहा कि सामाजिक कार्य सकारात्मकता का प्रतीक होता है। आपके जीवन में अगर सकारात्मकता है तो आप निश्चित रूप से जीवन में सफल होने की राह पर हैं। महिलाओं में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है, ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनकी क्षमताओं को और बेहतर करने का प्रयास दीया फाउंडेशन कर रहा है। महिलाओं में सकारात्मकता के विश्वास की ऊर्जा निर्माण करके उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति करने और उन्हें अपने ही मूल्यों की कसौटी पर खरे उतरने में सहायक होने की भूमिका हमारा संघटन निभा रहा है।
दीया फाउंडेशन के संस्थापक तथा पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दीया फाउंडेशन आम जनता का साथी बन गया है। विविध सामाजिक पहल का आयोजन करते हुए समाज में एक परिवर्तन लाने का प्रयास हमारा है। समाज कार्य की भावना से हमारा संगठन सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आम जनता का जीवनस्तर किस तरह से उन्नत बनाया जा सकता है इसका प्रयत्न करता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीया फाउंडेशन के मतीन शेख, बालासाहेब साबले, सिटू सिंह कापसे, शरणापा कापसे, टिपू सैयद, तौफीक शेख, हुजेफा शेख, अलीम बागवान, असलम सैयद, जबार शेख, नीहाल मुलानी, अयुब अनसरी, साहील शेख, वसीम शेख, सुफियान काझी, अंकीता माने, सदफ काझी, अलीया सैयद, रामभाऊ व दीया फाउंडेशन के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन व आभार प्रदर्शन मतीन शेख ने किया।
0 टिप्पणियाँ