हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
आगामी समय में संभाजी ब्रिगेड के माध्यम से ‘गांव तिथे शाखा व घर तेथे कार्यकर्ता’ की मुहिम का आगाज जिलों में किया जाएगा। जिले में कई सामाजिक कार्य करना व कार्यकर्ता को कैसे मजबूत करें इसी को ध्यान में रखते हुए पुणे जिले में एक उद्यमी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उस दृष्टिकोण से विचारों का आदान-प्रदान हो इस हेतु और नवम्बर महीने में एक दिवसीय जिला उद्यमी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे ने दी है।
संभाजी ब्रिगेड पुणे की ओर से प्रबोधनी विचार दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के सभी विचारशील प्रबोधनकारों को अभिवादन करते हुए जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, आनंदी परिवार एवं दिव्य स्पर्श नि:शुल्क औषधालय दवाखाना द्वारा संयुक्त रूप से जिला कार्यकारिणी की समीक्षा व मुंबई में संभाजी ब्रिगेड के स्थापना दिन पर होनेवाले कार्यक्रम की दृष्टि से बैठक का आयोजन संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे की ओर से किया गया था, तब बैठक को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर आनंदी परिवार ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कुमार गायकवाड, पुणे अखिल भारतीय मराठी साहित्य परिषद के अध्यक्ष दशरथ यादव, संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला सचिव तेजश्री पवार, तालुकाध्यक्ष नेताजी निवंगुणे, हवेली पुरंदर तालुका अध्यक्ष संदीप बनकर, महिला आघाडी अध्यक्ष सुरेखा जुजगर, उपाध्यक्ष अतुल येवले, जिला कार्याध्यक्ष धनंजय जाधव, कोषाध्यक्ष जिला संघटक अमोल मगर, उमा कदम, महिला आघाडी कार्याध्यक्ष स्मृति खारसंडे, उद्योगपति दत्ता कड, नागेश खरसाडे के साथ अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का सूत्र-संचालन सुरेखा जजुगर और आभार प्रदर्शन अतुल येवले ने किया।

0 टिप्पणियाँ