प्रदर्शनी का उद्घाटन करती हुईं सोनल चेतन तुपे, साथ में पहल की आयोजिका पल्लवी सुरसे, नगरसेवक मारूति तुपे, कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत सुरसे व अन्य चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर देना जरूरी है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से या व्यक्तिगत घरेलू कामों के माध्यम से महिलाओं द्वारा स्व-उत्पादित चीजों की बिक्री का केन्द्र निर्माण करना समय की जरूरत है, इसी जरूरत को पहचानकर पल्लवी सुरसे ने आगे आकर महिला सशक्तिकरण की पहल का कदम उठाकर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर दिलाने की कोशिश की है, उनका यह कार्य सराहनीय है। यह विचार सोनल चेतन तुपे ने व्यक्त किए।
स्वाभिमानी महिला संस्था, इक्विटास डेवलपेंट व इंटेवेटीव ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से दिवाली के अवसर पर गजानन महाराज मंदिर, कालेबोराटेनगर में महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं की भव्य प्रदर्शन एवं बिक्री का आयोजन किया गया था। उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन सोनल चेतन तुपे के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां नगरसेवक मारूति तुपे, महाराष्ट्र राज्य ओबीसी कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत सुरसे, अश्विनी वाघ, वरिष्ठ समाजसेवक नंदकुमार अजोतिकर, गणेश जगताप, विकास गदादे आदि अतिथिगण उपस्थित थे।
पहल की आयोजिका स्वाभिमानी महिला संस्था की प्रमुख पल्लवी सुरसे ने बताया कि महिलाएं मूल रूप से समर्थ व सहनशील हैं, उनमें अपनी कला की निर्मिती क्षमता व ऊर्जा को उचित अवसर उपलब्ध करवाकर देने के लिए ही प्रदर्शन एवं बिक्री का आयोजन किया गया था। महिलाएं देश को आगे बढ़ाते हुए समाज को तरक्की के राह पर भी लाती हैं। महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण का संदेश सब तक पहुंचाकर महिला सशक्तिकरण का सपना पूरा करके महिलाओं को सशक्त करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है।
0 टिप्पणियाँ