मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-सोलापुर-पुणे एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी

पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-सोलापुर-पुणे के बीच सप्ताह में 5 दिन चलनेवाली विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 01157/01158 को 6 नवंबर से प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। इस गाड़ी की बुकिंग 5 नवंबर से शुरू होगी।
इस गाड़ी के सभी कोच आरक्षित होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें। उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करेेंं यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ