मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-लोनावला तथा पुणे-दौंड सेक्शन के बीच वर्तमान में चल रही सेवाएं !

पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे लोनावला सेक्शन के बीच वर्तमान में 8 जोड़ी लोकल सेवाएं तथा पुणे-दौंड के बीच मेमू की दो जोड़ी सेवाएं चल रही हैं। इन सेवाओं में यात्रा करने वालों के लिए वर्तमान व्यवस्था के तहत कोविड वैक्सीन की दोनों डोस ले चुके तथा जिनके पास यूनिवर्सल पास उपलब्ध है वे इनमें यात्रा के हकदार हैं। इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के इच्छुक यात्रियों को उम्र का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर तथा जिनका मेडिकल कारणों से वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उन्हें डॉक्टर का प्रमाणपत्र दिखाने पर टिकट तथा मासिक पास जारी करने की व्यावस्था की गई है।
अभी जो लोकल तथा मेमू सेवाएं चल रही हैं उनका विवरण इस प्रकार है...
पुणे से लोनावला
लोकल संख्या 01558 पुणे प्रस्थान 06.30  लोनावला आगमन 07.50, लोकल संख्या 01560 पुणे प्रस्थान 08.05 लोनावला आगमन 09.25, लोकल संख्या 01586 पुणे प्रस्थान 08.57 तळेगांव आगमन 09.47, लोकल संख्या 01566 पुणे प्रस्थान 15.00  लोनावला आगमन 16.20. लोकल संख्या 01568 पुणे प्रस्थान 16.25 लोनावला आगमन 17.45, लोकल संख्या 01572 पुणे प्रस्थान 18.02  लोनावला आगमन 19.27, लोकल संख्या 01574 पुणे प्रस्थान 19.05  लोनावला आगमन 20.30, लोकल संख्या  01576 पुणे प्रस्थान 20.00 लोनावला आगमन  21.30.
लोनावला से पुणे 
लोकल संख्या 01553 लोनावला प्रस्थान 06.30  पुणे आगमन 07.55, लोकल संख्या 01557 लोनावला प्रस्थान 08.20 पुणे आगमन 09.45, लोकल संख्या 01587  तळेगांव प्रस्थान 09.57 पुणे आगमन 10.50, लोकल संख्या 01559 लोनावला प्रस्थान 10.05 पुणे आगमन 11.25, लोकल संख्या 01565 लोनावला प्रस्थान 17.30  पुणे आगमन 18.50. लोकल संख्या 01567 लोनावला प्रस्थान 18.20 पुणे आगमन 19.45, लोकल संख्या 01571 लोनावला प्रस्थान 19.35 पुणे आगमन 20.55, लोकल संख्या 01573 लोनावला प्रस्थान 20.40 पुणे आगमन 22.00.
पुणे से दौंड सेक्शन के लिए मेमू सेवाएं
मेमू संख्या 01511 पुणे प्रस्थान 07.05 दौंड आगमन 08.43, मेमू संख्या 01531 पुणे प्रस्थान 18.15 दौंड आगमन 19.53.
दौंड से पुणे सेक्शन के लिए मेमू सेवाएं
मेमू संख्या 01524 दौंड प्रस्थान 07.05 पुणे आगमन 08.43, मेमू संख्या 01528 प्रस्थान 18.15 पुणे आगमन 19.53.
यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ