भारत की T-20 क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वे विराट कोहली का स्थान लेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने कल इस निर्णय की घोषणा की और साथ ही न्यूजीलैंड के साथ आगामी श्रृंखला के लिए 16 सदस्यों की भारतीय टीम की घोषणा की। यह श्रृंखला भारत में ही खेली जाएगी।
रोहित शर्मा को मंगलवार को औपचारिक रूप से विराट कोहली की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान चुना गया। विराट कोहली के साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 17 नवंबर से जयपुर में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है। जबकि टी-20 विश्व कप में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहने की वजह से हार्दिक को टीम से बाहर कर दिया गया है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लोकेश राहुल को रोहित का डिप्टी बनाया गया है।
भारत की टी-20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा टीम को आगे ले जाने के लिए 'पूरी तरह तैयार' हैं। गावस्कर ने हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी रोहित को आगाह किया। रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने वाले विराट कोहली को इस सीरीज से आराम दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ