मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संस्कृति फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है कि महिलाओं को आत्मसम्मान से स्वावलंबी बनाना : शुभांगी शाश्वत घुले

महिलाओं के लिए केक बनाने व कई प्रशिक्षण शिविरों का किया जाएया आयोजन
पहले फोटो में पहली बैच के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे। दूसरे चित्र में दूसरी बैच का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक महादेव बाबर। तीसरे चित्र में तीसरे प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए विजय देशमुख व उसमीर तुपे, साथ में पहल के आयोजक शुभांगी घुले, शाश्वत घुले और प्रशिक्षिका माधवी गुप्ते उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, नवंबर  (ह.ए. प्रतिनिधि)

संस्कृति फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य यही है कि महिलाओं को आत्मसम्मान से स्वावलंबी बनाना। फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के लिए फिलहाल केक बनाने के प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्था की गई है। आगे चलकर इस तरह के अन्य प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जाएंगा। फाउंडेशन के माध्यम से विविध प्रकार के प्रशिक्षणों से महिलाओं को अवगत करवाकर उनका भविष्य बेहतर हो सके, इस हेतु हमारा फाउंडेशन काम करेगा, क्योंकि महिलाएं सशक्त होने से हमारा समाज अपने आप सशक्त होगा। महिलाएं देश को आगे बढ़ाते हुए समाज को तरक्की की राह पर लाती हैं। महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण का संदेश सब तक पहुंचाकर महिला सशक्तिकरण का सपना पूरा करके महिलाओं को सशक्त करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। यह विचार संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्षा व शिवसेना महिला नेता शुभांगी शाश्वत घुले ने हमारे प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए व्यक्त किए।
महिला सबलीकरण व सक्षमीकरण के लिए प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग की महिलाओं के लिए रोजगार का साधन उपलब्ध हो, इस मुख्य उद्देश्य से शिवसेना हड़पसर उपविभाग प्रमुख शाश्वत घुले व संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्षा शुभांगी घुले की ओर से पहल करते हुए केक बनाने के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, अब तक केक बनाने के प्रशिक्षण शिविर के तीन बैच सम्पन्न हुए हैं, जिसे परिसर की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा प्रतिसाद दिया है। 
मोहम्मदवाडी स्थित तरवडे बस्ती में पहली बैच का उद्घाटन छत्रपति शिवाजी महाराज व  शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे की प्रतिमा को अभिवादन करते हुए प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे के शुभहाथों किया गया। इस अवसर पर यहां दीपाली गुप्ते, वत्सला घुले आदि के साथ अन्य प्रमुख अतिथिगण उपस्थित थे। मोहम्मदवाडी गांव में आयोजित की गई दूसरी बैच का उद्घाटन हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर के शुभहाथों किया गया। इस अवसर पर यहां पुणे से कन्याकुमारी की साइकिल यात्रा करने वाले युवा साइकिल चालकों का विशेष रूप से सम्मान पूर्व विधायक महादेव बाबर के शुभहाथों किया गया। यहां शिविर की प्रशिक्षिका माधवी गुप्ते, साइकिल चालक सुनील डांगमाली, दीपक कणसे, प्रशांत घुले, माऊली सलगर, पुलिसकर्मी संग्राम पाटिल आदि उपस्थित थे। लोकशाहीर आण्णा भाऊ साठे विरंगुला केंद्र, अशोकनगर, श्रीराम चौक में आयोजित किए गए केक बनाने के तीसरे प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन शिवसेना के पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख व उपशहर प्रमुख समीर तुपे के शुभहाथों  किया गया। 
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता के लिए सेवाभावी योगदान देनेवाले शाश्वत घुले व शुभांगी घुले प्रामाणिक शिवसैनिक दाम्पत्य के पीछे खड़े होकर अपना पूरा समर्थन देना चाहिए। यह अपील आम जनता से उन्होंने की।
शिवसेना के पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख व उपशहर प्रमुख समीर तुपे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि  शिवसेना समाज के सभी स्तर के लोगों को साथ लेकर समाज कार्य करती है। उसका आदर्श उदाहरण है शिवसैनिक शुभांगी शाश्वत घुले, जिन्होंने महिलाओं के सबलीकरण व सक्षमीकरण के लिए प्रशिक्षण शिविर की जो पहल की है वह सही मायने में बहुत ही प्रशंसनीय है। 
पहल के आयोजक शुभांगी घुले व शाश्वत घुले ने बताया कि कोरोना संकट ने कई परिवारों को नौकरी के अवसरों की कमी के कारण आर्थिक रूप से तंग कर दिया है। हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस पहल को लागू कर रहे हैं। संस्कृति फाउंडेशन की ओर से अब तक प्रशिक्षण वर्ग की 3 बैचेस हो गई हैं। अगली और 5 बैचें हैं जो राजीव गांधी कालोनी, पोस्टमैन कालोनी, गंगा विलेज, हांडेवाडी रोड, ससाणे बस्ती में आयोजित की की जाएंगी। परिसर की महिलाओं ने प्रशिक्षण शिविर का अवश्य लाभ उठाना चाहिए। 
इन प्रशिक्षण शिविर में सभी सामग्री व सर्वतोपरि सहायता के लिए प्रशिक्षिका माधवी गुप्ते ने पहल की आयोजक शुभांगी घुले व शाश्वत घुले के आभार माना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ