जीवरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक को ‘सेवा अवॉर्ड पुरस्कार’ से सम्मानित करते हुए गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार, पुणे कैम्प के पदाधिकारीगण हरमिंदरसिंह घाई, चरणजितसिंह साहानी, करमजितसिंह आनंद, मोहेंद्रसिंह कंदारी, बलविंदर सिंह, ओबेरॉय नेपालसिंह कल्याणी उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार पुणे कैम्प की ओर से जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक को सेवा अवॉर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पिछले 25 सालों से आपत्ति व्यवस्थापन क्षेत्र में सामाजिक कार्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित, अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानेवाले पुणे के सिकलीकर समाज के बच्चूसिंह गुरुमुकसिंह टाक को साउथ वेस्टन अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करने पर गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार पुणे कैम्प की ओर से हरमिंदरसिंह घाई, चरणजितसिंह साहानी, करमजितसिंह आनंद, मोहेंद्रसिंह कंदारी, बलविंदर सिंह, ओबेरॉय नेपालसिंह कल्याणी, गुरुदेवसिंह राजपाल और आदि अतिथिगणों के शुभ हाथों ‘सेवा अवॉर्ड पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर यहां गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, पुणे कैम्प कमेटी के सभी मेंबर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
डॉ.बच्चूसिंह टाक को मिली डॉक्टरेट की उपाधि हमारे सिख सिकलीकर समाज के लिए गर्व की बात है। उनका समाज के प्रति सामाजिक दायित्व सही मायने में काबिले तारीफ है। यह विचार गुरूद्वारा गुरुनानक दरबार पुणे कैम्प के अध्यक्ष चरणजिंतसिंह सहानी ने व्यक्त किए।
0 टिप्पणियाँ