मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सुप्रसिद्ध कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन

पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

सुप्रसिद्ध कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की जयंती की पूर्व संध्या पर पुणे स्थित डीजल लोको शेड में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्रीमती नीलम चंद्रा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर देवेन्द्रकुमार त्रिपाठी सहित मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी  संख्या में उपस्थित थे।
कवि सम्मेलन के अवसर पर श्रोताओं से भरे सभागृह में हास्य कवि एवं व्यंग्यकार राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कवि, साहित्यकार तथा आकाशवाणी-पुणे के पूर्व उपनिदेशक डॉ.  सुनील  देवधर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दामोदर खडसे, मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्रीमती नीलम चंद्रा, प्रीति शेवड़े सहित आमंत्रित कवियों ने अपने काव्य-पाठ से सभी का मन मोह लिया। हर्षोल्लास से भरे श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से समां बांध दिया। कवि सम्मेलन का सूत्र-संचालन डॉ. सुनील देवधर ने किया।
राजभाषा से संबंधित प्रश्न मंजूषा का भी इस अवसर पर आयोजन किया गया, जिसका संचालन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर देवेन्द्रकुमार त्रिपाठी ने कर प्रश्न मंजूषा के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार ने आभार प्रदर्शन किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ