मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संविधान दिन के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में किया गया उद्देशिका का वाचन

पुणे, नवंबर (जिमाका)

संविधान दिन के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में आज जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख की उपस्थिति में भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) सामूहिक वाचन किया गया।
इस अवसर पर निवासी उपजिलाधिकारी हिम्मत खराडे, उपजिलाधिकारी श्रीमंत पाटोले, भाऊसाहेब गलांडे, संजय तेली, महिला व बाल विकास अधिकारी अश्विनी कांबले, नायब तहसीलदार श्रावण ताते सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
संविधान दिन के अवसर पर विभागीय सूचना कार्यालय में उद्देशिका का किया गया वाचन
संविधान दिन के अवसर पर विभागीय सूचना कार्यालय में आज सूचना उपसंचालक डॉ. राजू पाटोदकर की उपस्थिति में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डॉ. किरण मोघे, सूचना अधिकारी सचिन गाढवे सहिती विभागीय व जिला सूचना कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ