मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जनसेवक अतुल तरवडे द्वारा सफाई कर्मचारियों का किया गया सम्मान

जनसेवक अतुल तरवडे की ओर से महिला सफाई कमचारियों का  सम्मान करते हुए परिसर के वरिष्ठ नागरिक उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

प्रभाग क्रमांक 26 की जनता के जिन परिवारों ने अपनों को कोरोना काल में खो दिया है, इस साल उन परिवारों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया है। कृपया ऐसे परिवार संपर्क करें, उनकी मदद की जाएगी। यह अपील जनसेवक अतुल तरवडे द्वारा की गई। 
कोरोना संकट के कारण गरीब आर्थिक संकट में हैं, ऐसे जरूरतमंद और जो अपना घर-परिवार छोड़कर अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की सेवा कर रहे हैं, ऐसे सफाई कमचारियों को दिवाली के अवसर पर जनसेवक अतुल तरवडे की ओर से उनके सम्मान के रूप में महिलाओं को साड़ी व पुरुषों को उपहार व पोशाक वितरण परिसर के वरिष्ठ नागरिकों के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां विकास घुले, सोपान लोंढे, राजू घुले, शिवाजी घुले, विलास आंबेकर, विनोद आंबेकर, सोमनाथ आंबेकर, भरत घुले, दत्ताबापू घुले, जयसिंग जगदाले, प्रकाश घुले, दीपक जरांडे, राजेंद्र तरवडे, शांताराम जाधव,नंदू जाधव, राजू पाटिल, अशोक घुले, नारायणराव तरवडे, स्वास्थ विभाग के वसंत ससाणे, सुनील भावकर, महादेव खरात, सुनीता चव्हाण, दामोदर कांबले, मनपा पुरुष व महिला सफाई कमचारियों के साथ परिसर के निवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस सराहनीय पहल के लिए उपस्थित पुरुष एवं महिला सफाईकर्मियों ने अतुल तरवाडे को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ