मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक ने दिया एक युवक को जीवन दान

जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक अपने जीवरक्षक दल के सदस्यों के साथ मिलकर जख्मी नौजवान युवक को उपचार के लिए ले जाते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक ने एक युवक को जीवन दान दिया है। गत 4 नवंबर को हड़पसर   सुरक्षानगर वैदूवाडी में रेल्वे हादसे में नौजवान युवक जख्मी हो गया था। वहां के नागरिकों ने उक्त  घटना के बारे में बच्चूसिंह टाक से संपर्क करके परिस्थिति से अवगत कराया, तब जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक अपनी जीवरक्षक दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, उन्हें एक युवक रेल्वे पटरी पर जख्मी हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। उस युवक का एक हाथ और एक पैर कट गया था। जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक ने अपने    जीवरक्षक दल के सदस्यों के साथ मिलकर उस जख्मी नौजवान युवक को उठाकर एम्बूलेन्स में डालकर ससून हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जख्मी युवक का इलाज जारी है। आगे की जांच पुलिस कर रही है। यह जानकारी डॉ. बच्चूसिंह टाक द्वारा प्राप्त हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ