मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

न्यूजीलैंड के साथ दो टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा



     न्यूजीलैंड के साथ 25 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की घरेलू श्रंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया हैं। कप्तान विराट कोहली भी पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। अजिंक्य रहाणे पहले टेस्ट में कप्तानी करेंगे।
    टी20 विश्व कप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी. कीवी टीम इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी. 17 नवंबर से टी20 सीरीज की शुरूआत होगी, वहीं 25 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट सीरीज़ के लिए भी टीम इंडिया का एलान कर दिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है। वहीं पहले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे
    बीसीसीआई की अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा करते हुए इन खिलाड़ियों के बाहर होने का कारण नहीं बताया हालांकि अंदेशा लगाया गया कि पिछले कुछ महीनों से लगातार खेल रहे क्रिकेट के कारण उन्हें आराम दिया गया इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज सबा करीम ने टेस्ट टीम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद संतुलित टीम करार दिया
    भारतीय कप्तान विराट कोहली भी पहले टेस्ट मैच में शिरकत करते नजर नहीं आएंगे, लेकिन वह 3-7 दिसंबर के बीच मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे. अजिंक्य रहाणे कानपुर टेस्ट में भारत की कप्तानी का कमान संभालेंगे, जबकि चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है

भारत की टेस्ट टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएस भारत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ