पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल द्वारा विकास कार्य उद्घाटित
प्रभाग क्रमांक 26 के नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने स्वयं के खर्चे से जय भवानी चौक का सुशोभीकरण, कै. वसंतराव दशरथ भानगिरे वाचनालय व नागरिकों की सुरक्षा हेतु परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण करते हुए शिवसेना के उपनेता व पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल, साथ में जिलाप्रमुख विजय देशमुख, नगरसेविका प्राची आल्हाट व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
नाना भानगिरे जैसा युवा लगातार समाज की भलाई के लिए काम कर रहा है, नगरविकास मंत्री ने भी इस कार्य की सराहना की। शिवसेना महानगरपालिका की सत्ता में न रहते हुए भी विकास कार्यों को अंजाम देने में शिवसेना के नगरसेवक अग्रसर हैं। अगर भविष्य में पुणे महानगरपालिका की सत्ता मिलने पर हमारे शिवसेना के नगरसेवक प्रभाग का नंदनवन करेंगे। यह विश्वास शिवसेना के उपनेता पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने व्यक्त किया।
प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने स्वयं के खर्चे से जय भवानी चौक का सुशोभीकरण, कै. वसंतराव दशरथ भानगिरे वाचनालय व नागरिकों की सुरक्षा हेतु परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनका लोकार्पण शिवसेना के उपनेता पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल के शुभ हाथों किया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना पुणे जिलाप्रमुख विजय देशमुख, उपशहरप्रमुख समीर तुपे, पुणे शहर संघटक जान मोहम्मद, नगरसेविका प्राची आशीष आल्हाट, हड़पसर विभाग प्रमुख राजेंद्र बाबर, तानाजी लोणकर, समन्वयक प्रा.विद्या संतोष होडे, सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर, बालासाहब भानगिरे, संतोष आबा भानगिरे, अभिमन्यु भानगिरे, शाश्वत घुले, नितिन गावडे, संदीप कोल्हटकर, अशोक राऊत, हेमंत ढमढेरे आदि व्यासपीठ पर उपस्थित थे। इस अवसर पर जय भवानी चौक का सुशोभीकरण करनेवाली पूर्वा राऊत का शिवाजीराव आढलराव पाटिल के हाथों विशेष रूप से सम्मान किया गया। बैलगाड़ी दौड़ की अनुमति मिलने पर शिवाजीराव आढलराव पाटिल को नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने बैलगाड़ी में बिठाकर स्वागत किया।
नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभाग में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, चौक में महानगरपालिका का बजट नहीं मिला तो अपने खर्चे पर सुशोभित करते हुए जय भवानी चौक को सजाया गया। यहां पानी की आपूर्ति बाधित है इसलिए दोराबजी मॉल में पानी की टंकियां स्थापित की गई हैं। जल्द ही जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। शिवसेना की महानगरपालिका में सत्ता आई तो पुणे शहर का सर्वांगीण विकास होगा।
मोहम्मदवाडी चौक में कचरा फेंके जाने से बदबू फैल रही थी, यहां नगरसेवक नाना भानगिरे ने अपने खर्चे से सुशोभित करके वाचनालय निर्माण के लिए स्थानीय सोसाइटी के नागरिकों ने नगरसेवक नाना भानगिरे का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सचिन तरवडे ने किया।
0 टिप्पणियाँ