रोटरी क्लब के सहयोग से साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में किए गए अत्याधुनिकीकरण अतिदक्षता विभाग का उद्घाटन करती हुईं रश्मि कुलकर्णी, साथ में महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर व रोटरी क्लब के पदाधिकारीगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में रोटरी क्लब के सहयोग से अतिदक्षता विभाग (आईयूसी) का अत्याधुनिकीकरण किया गया है।
इस अवसर पर यहां रोटरी क्लब के पदाधिकारी पूर्व प्रांतपाल रश्मि कुलकर्णी, अध्यक्ष मेट्रो स्नेहा सुभेदार, सचिव मेट्रो सुरेखा देशपांडे, गौतम सातपुते, डॉ. स्मिता जोग, कीर्ति बनसाली, विवेक कुलकर्णी, मुकुंद चिपलूणकर, मकरंद फडके, महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
साने गुरुजी आरोग्य केंद्र जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उचित दरों पर (सस्ती) स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। रोटरी क्लब ऑफ पुणे मेट्रो ने आज तक अनेक परियोजनाएं साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में की हैं। आज ग्लोबल ग्रांट के माध्यम से किए गए ‘अतिदक्षता विभाग अत्याधुनिकीकरण’ 35 लाख रुपयों के परियोजना का हस्तांतरण कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस परियोजना में रोटरी पुणे मेट्रो के साथ शिवाजीनगर, कात्रज, डेट्रॉईट, अँन अर्बन नॉर्थ भारतीय व अमेरिकन क्लब की मदद हुई है। यह जानकारी महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर ने दी है।
परियोजना की प्रस्तुति साने गुरुजी आरोग्य केंद्र के प्रबंधक डॉ. सुशील देशमुख द्वारा की गई। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन माधवी कुलकर्णी ने किया।
0 टिप्पणियाँ