मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अनाथ बच्चों के साथ मनाया मानवतावादी समाजसेवा संस्था ने अपना 28 वां स्थापना दिन

मानवतावादी समाजसेवा संस्था के स्थापना दिन के अवसर पर नवजीवन बालनिकेतन बहुउद्देशीय संस्था के आश्रम के अनाथ बच्चों को यूनिफॉर्म और लड़कियों को सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बांटी गई।

हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

मानवतावादी समाजसेवा संस्था पुणे ने अपनी संस्था का 28 वां स्थापना दिन नवजीवन बालनिकेतन बहुउद्देशीय संस्था के आश्रम के अनाथ बच्चों के साथ मनाते हुए अन्य सामाजिक संघटनों के सामने एक आदर्श रखा है। 
मानवतावादी समाजसेवा संस्था के स्थापना दिन के अवसर पर उरुलीदेवाची ता. हवेली में स्थित नवजीवन बालनिकेतन बहुउद्देशीय संस्था के आश्रम के अनाथ बच्चों को यूनिफॉर्म और लड़कियों को सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बांटी गई। साथ ही नवजीवन बालनिकेतन बहुउद्देशीय संस्था को चंदे के रूप में मदद भी की गई। इस अवसर पर अनाथालय के अध्यक्ष अमर भोसले ने नवजीवन बालनिकेतन बहुउद्देशीय संस्था के आश्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। 
अनाथालय के छोटे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बहुत ही सुरीले समूह गीत गाकर उपस्थितों को मंत्रमुग्ध किया। मानवतावादी समाजसेवा संस्था की सलाहकार श्रीमती माधुरी घाटपांडे ने बहुत ही सुंदर बालगीत पेश किया। यहां   मानवतावादी समाजसेवा संस्था के सचिव अशोक जाधव, उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर, कोषाध्यक्ष मोहमद सईद, कार्यकारी सदस्य पदमाकर बांडे, मेहमूदशा भंडारी, रजनी दाणी, सदस्य दत्तात्रय भोसले, दीपक गायकवाड, नामदेव जाधव आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का प्रास्ताविक मानवतावादी समाजसेवा संस्था के कार्यकारी सदस्य पदमाकर बांडे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ