शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, नगरसेवक योगेश ससाणे, उपशहर प्रमुख समीर तुपे, शिवसेना पुणे शहर संघटक जान मोहम्मद, राकांपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, डॉ.बच्चूसिंह टाक उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
नगरसेवक पद के रूप में विजय देशमुख ने अपने कार्यकाल के दौरान आम जनता के कार्य किए, नागरिकों की समस्याओं के समाधान में अग्रणी रहे हैं, उन्हें महाविकास आघाडी के माध्यम से फिर से पुणे महानगरपालिका में जाने का अवसर मिले, इसलिए सभी को आगे बढ़ते हुए पहल करने की अपील नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने की।
शिवसेना पुणे जिला प्रमुख व पूर्व नगरसेवक विजय देशमुख के जन्मदिन के अवसर पर पुणे महानगरपालिका के स्वच्छता कर्मचारियों को कपड़े व मिठाई बांटी गई, तब नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेवक योगेश ससाणे, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, शिवसेना उप शहर प्रमुख समीर तुपे, शिवसेना पुणे शहर संघटक जान मोहम्मद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की समन्वयक प्रा.विद्या संतोष होडे, शिवसेना उपशहर संघटक सूरज मोराले, राजाभाऊ होले, जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक, सुनीता देशमुख, संजय शिंदे, नितिन गावडे, अशोक धोत्रे, विशाल मिरेकर, पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक फुंदे के साथ अन्य उपस्थित थे।
शिवसेना उपशहरप्रमुख समीर तुपे ने कहा कि दो बार नगरसेवक बनने का मौका मिलने के बाद प्रभाग में आम जनता के लिए जरूरी गतिविधियों को अंजाम दिया और प्रभाग का विकास किया, उन्हें फिर से इस बार पुणे महानगरपालिका के माध्यम से आम जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा।
शिवसेना जिला प्रमुख विजय देशमुख ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जबकि एक सामान्य परिवार में से मैं आता हूँ फिर भी मतदाताओं और नागरिकों ने मुझे महानगरपालिका में काम करने का मौका दिया, हार से निराश न होकर ना ही कोई उम्मीद छोड़कर नए जोश के साथ अपना काम जारी रखा, नगरसेवक के रूप में फिर से महानगरपालिका में जाने के बाद नागरी प्रश्न हल करने के लिए काम करना जारी रखूंगा।
0 टिप्पणियाँ