मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आईपीएल की 8 टीमों द्वारा की गई 2022 सीजन के लिए अपने-अपने सितारों की घोषणा

आईपीएल की 8 टीमों ने 2022 सीजन के लिए रिटेन किए गए अपने खिलाड़ी तय कर लिए हैं। लीग के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर मंगलवार रात सभी टीमों ने अपने-अपने सितारों की घोषणा की। रिटेंशन की इस प्रक्रिया के बाद रोहित शर्मा अब विराट कोहली से ज्यादा महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स में अब रवींद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा फीस मिलेगी। अनकैप्ड खिलाड़ियों में अब्दुल समद, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया गया है। जिन खिलाड़ियों ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेली है उन्हें अनकैप्ड कहा जाता है।
1. मुंबई ने कप्तान रोहित सहित 4 खिलाड़ी रिटेन किए
-पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन करने का फैसला किया है।
-रोहित को पहले खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया गया है यानी उन्हें 16 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिल रहा है। नंबर-2 चॉइस बुमराह को 12 करोड़ मिलेंगे। सूर्यकुमार यादव को तीसरी पसंद के तौर पर रिटेन किया गया है। उन्हें 8 करोड़ रुपए मिलेंगे। पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे। रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम आईपीएल 2022 में जोरदार खेल दिखाएगी।
2. आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया
-विराट कोहली को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है
-ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया
-मोहम्मद सिराज 7 करोड़ रुपए में तीसरे खिलाड़ी के तौर पर रिटेन हुए
3. पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया
-मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपए मिलेंगे (टीम के पर्स से 14 करोड़ रुपए कटेंगे)
-अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे
4. सनराइजर्स ने 3 खिलाड़ियों को रोका
-केन विलियम्सन को 14 करोड़ रुपए मिलेंगे
-अब्दुल समद को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे
-उमरान मलिक को 4 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट
5. चेन्नई ने धोनी सहित 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया
-रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपए मिलेंगे
-महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपए मिलेंगे
-मोइन अली को 8 करोड़ रुपए मिलेंगे
-ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे
6. दिल्ली ने पंत सहित 4 खिलाड़ियों को रोका
-ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपए मिलेंगे
-अक्षर पटेल को 9 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट
-पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़ रुपए मिलेंगे
-एनरिक नॉर्त्या को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे
7. कोलकाता के रिटेंशन
-आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपए
-वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़ रुपए
-वेंकटेश अय्यर 8 करोड़ रुपए
-सुनील नरेन 6 करोड़ रुपए
8. राजस्थान रॉयल्स ने संजू को रोका
-संजू सैमसन को 14 करोड़ रुपए मिलेंगे
-जोस बटलर को 10 करोड़ रुपए मिलेंगे
-यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपए दिए जाएंगे
आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस बार दो नई टीमें भी जुड़ेंगी। हर टीम कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का खर्च 42 करोड़ होगा। ऑक्शन के लिए एक टीम का पर्स 90 करोड़ है। वहीं दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद एक से 25 दिसंबर के दौरान तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ