मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘डेक्कन क्लिफहैंगर पुणे से गोवा’ साइकिल प्रतियोगिता उद्योगपति आयर्नमैन दशरथ जाधव ने जीती

‘डेक्कन क्लिफहैंगर पुणे से गोवा’ साइकिल प्रतियोगिता के विजेता आयर्नमैन दशरथ जाधव अपनी क्रू टीम के सदस्य स्वप्निल धर्मे व अन्य सदस्यों के साथ उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

‘डेक्कन क्लिफहैंगर पुणे से गोवा’ साइकिल प्रतियोगिता   उद्योगपति आयर्नमैन दशरथ जाधव ने जीत ली है। उन्होंने 646 किलो मीटर की साइकिल प्रतियोगिता 30 घंटे 25 मिनट में, 50 + उम्र गुट की साइकिल प्रतियोगिता अपने नाम पर की है। साथ ही डेक्कन क्लिफहैंगर साइकिल प्रतियोगिता 32 घंटे के अंदर पूरी की। वे अमेरिका में होनेवाली विश्व की सबसे बड़ी रोड अक्रॉस अमेरिका (रैम) साइकिल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। दशरथ जाधव डेक्कन क्लिफहैंगर साइकिल प्रतियोगिता समय पर पूर्ण करने के कारण  अमेरिका में होने जा रही रैम प्रतियोगिता के लिए पात्र हैं।
पुणे से गोवा मार्ग में कात्रज, खंबाटकी, पसरणी, तवंदी व चोरला घाटियों से सफर करना पड़ता है। पुणे, पाचगणी, सातारा, कोल्हापुर, बेलगांव, बेलुर, चोरला घाट का यह मार्ग ‘डेक्कन क्लिफहैंगर पुणे से गोवा’ साइकिल प्रतियोगिता का था। यह प्रतियोगिता शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक संतुलन क्षमता की भी कसौटी लेती है। 
‘डेक्कन क्लिफहैंगर पुणे से गोवा’ साइकिल प्रतियोगिता में आयर्नमैन दशरथ जाधव की क्रू टीम के सदस्य के रूप में स्वप्निल धर्मे, डा. चंद्रकांत हरपले, देवीदास होले, रणधीर टकले, मंगेश रवलेकर, वैभव पिलाने व किशोर मोरे ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ