मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गौरी डेकोरेशन प्रतियोगिता में गौरव संगम चिटणीस ने जीता प्रथम पुरस्कार

सचिन अहीर, गौरव संगम चिटणीस की माँ श्रद्धा संगम चिटणीस को पैठनी प्रदान करते हुए, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

आंबेगांव खुर्द, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

जांभुलवाडी लिपाणे नगर में एक्टिव फाउंडेशन द्वारा आयोजित गौरी डेकोरेशन प्रतियोगिता में चिरायु सरोवर सोसाइटी के गौरव संगम चिटणीस ने प्रथम पुरस्कार जीता है और उसकी माँ श्रद्धा संगम चिटणीस ने पैठनी स्वीकार की है।
पुरस्कार वितरण समारोह शिवसेना के संपर्क प्रमुख सचिन अहीर के हाथों, पूर्व राज्यमंत्री व शिवसेना उपनेता विजयबापू  शिवतारे की अध्यक्षता और पूर्व विधायक चंद्रकांत मोकाटे, दादासाहेब घाटे, एक्टिव फाउंडेशन के संस्थापक, अध्यक्ष श्रीकांत लिपाणे और कपिल लिपाणे की उपस्थिति में आयोजित किया गया। 
प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम इस प्रकार रहा :-
1) गौरव संगम चिटणीस, विवा सरोवर सोसाइटी, 2) नम्रता राहुल शेवाले, टेल्को सोसाइटी, 3) प्रज्ञा सागर पाई, नीलांजन अमृत सोसाइटी, 4) ज्योति गणेश बाथे, वसुंधरा सोसाइटी, 5) सुरेखा दत्तू हवाला, लक्ष्मी निवास सोसाइटी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ