मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जन-शिकायत निवारण हेतु महाप्रबंधक के साथ बैठक

मुंबई, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

    महाप्रबंधक से मिलने के लिए वर्तमान में निर्धारित प्रक्रिया वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in में उपशीर्षक "मीटिंग विद जनरल मैनेजर" औऱ शीर्षक " कांटेक्ट अस " में निर्दिष्ट की गई है। वर्तमान प्रणाली को और अधिक सक्षम औऱ सुव्यवस्थित बनाने के लिए और जनता के विभिन्न सुझावों/ शिकायतों के उचित स्तर पर समय पर रेस्पॉन्स और उचित ध्यान/निवारण सुनिश्चित करने के लिए, निम्नलिखित श्रेणी के प्रतिनिधि, यदि वे किसी सुझाव/शिकायत पर चर्चा करना चाहते हैं, तो जीएम/एजीएम/डीजीएम से मंगलवार को 14:30 से 18:00 बजे के बीच मिल सकते हैं ।

i   चुने हुए जन प्रतिनिधि।
 ii  जेडआरयूसीसी/     डीआरयूसीसी/एसआरयूसीसी के सदस्य
iii. चैंबर ऑफ कॉमर्स / ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधि।
iv. यात्री संघों के प्रतिनिधि।
    उपरोक्त प्रतिनिधि शिकायत विवरण aspg@cr.railnet.gov.in पर ई-मेल कर सकते हैं और जीएम/एजीएम/डीजीएम से मिलने का समय मांग सकते हैं।
    उपरोक्त के अलावा कोई भी व्यक्ति शिकायत वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in पर या COMPLAINTS (RAILMADAD) पर क्लिक करके कर सकता हैं।
    यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ