मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मतदाता ‘राष्ट्रीय मतदाता दिन उपक्रम’ में शामिल हों : जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख

पुणे, दिसंबर (जिमाका)

25 जनवरी 2022 को पुणे जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मतदाता दिन के अवसर पर विभिन्न उपक्रमों का आयोजन किया जाएगा, मतदाताओं को इन उपक्रमों में भाग लेना चाहिए। यह अपील जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने नागरिकों से की है। वह जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिन पर एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां उपजिला चुनाव अधिकारी मृणालिनी सावंत उपस्थित थीं।
जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने बताया कि 25 जनवरी 2022 का दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। चुनाव आयोग ने इस साल राष्ट्रीय मतदाता दिन स्कूलों और कॉलेजों में मनाने के निर्देश दिये हैं, उसी के अनुरूप कार्यक्रमों की योजना बनाई जाए। छात्रों की भागीदारी को अधिकतम करने के लिए 25 जनवरी से पहले छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। इसमें सभी विभागों का समन्वय महत्वपूर्ण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मतदाता दिन के अवसर पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस पहल में कॉलेजों की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण होगी, इसलिए कॉलेज के लड़के-लड़कियां भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
उपजिला चुनाव अधिकारी मृणालिनी सावंत ने राष्ट्रीय मतदाता दिन कार्यक्रम के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के मुख्य अधिकारी सहित ग्रामीण और शहरी मतदान पंजीकरण अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ