मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर से नांदेड के लिए एकतरफा विशेष गाड़ी


पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

     रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए हडपसर  से  नांदेड के लिए विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है । गाड़ी सं. 01329 हड़पसर नांदेड एकतरफा विशेष गाड़ी रविवार दिनांक 02 जनवरी को हडपसर से  23.30 बजे रवाना होकर सोमवार दिनांक 03 जनवरी को 13.15 बजे नांदेड पहुंचेगी।

     रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड, औरंगाबाद , जालना, परतुर, सेलु, परभणी तथा पूर्णा स्टेशनों पर रुकेगीI इस गाड़ी में  एक एसी फर्स्ट, दो एसी टू टियर, 4 एसी थ्री टियर, एक एसी थ्री टियर इकॉनमी 6 स्लीपर तथा  4 द्वितीय श्रेणी सेकंड सीटिंग कोच रहेंगे ।

    गाड़ी संख्या. 01329 हड़पसर-नांदेड  एकतरफा विशेष गाड़ी की बुकिंग 31 दिसंबर से शुरू होगी।

     यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी I यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I

उपरोक्त विशेष ट्रेनों  के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in

देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँI  यह जानकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ