पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
हाल ही में पुणे रेल मंडल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी के करकमलों से तलेगांव स्टेशन पर नए बनाए गए वर्टीकल गार्डन एवं टिकट बुकिंग कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
अंग्रेजों के समय में काले पत्थर से निर्मित तलेगांव स्टेशन की यह इमारत अनुपयोगी घोषित की गई थी, इसके पुरातात्विक महत्त्व को समझकर मूल ढांचे में कोई बदलाव न करते हुए मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने इस इमारत के पिछले हिस्से के 50 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में वर्टीकल गार्डन बना दिया है जो बहुत ही आकर्षक लग रहा है। वर्टीकल गार्डन के आकर्षण के चलते यात्रियों के लिए यह एक सेल्फी पॉइंट बन गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमारत में टिकट बुकिंग कार्यालय भी बनाया गया है।
महाप्रबंधक श्री लाहोटी ने निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पीयूष चतुर्वेदी, गौतम मुसले, सहायक मंडल इंजीनियर अमृत आनंद तथा इंजीनियरिंग विभाग की टीम द्वारा अभिनव कल्पना से निर्मित इस शिल्प कार्य की सराहना कर संतोष व्यक्त किया। यात्रियों द्वारा भी इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ