मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोंढालकर परिवार द्वारा पालवी सामाजिक संस्था को आर्थिक मदद


अनाथ बच्चों के लिए आवासीय परियोजना और निर्माण कार्य का किया गया शुभारंभ
पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पंढरपुर में अनाथ, बेसहारा, एड्स पीड़ित एवं मानसिक रूप से बीमार बच्चे एवं परित्यक्त महिलाओं के लिये काम करनेवाली पालवी नामक सामाजिक सेवाभावी संस्था है। 12 दिसंबर 2021 को पालवी संस्था के अनाथ बच्चों के लिए आवासीय परियोजना का शिलान्यास समारोह श्रीमती ताराबाई कोंढालकर के शुभ हाथों संपन्न हुआ तथा इस परियोजना की निर्माण का शुभारंभ श्री सतीश कोंढालकर और उनकी पत्नी निवेदिता कोंढालकर के हाथो संपन्न हुआ। इस अवसर पर पालवी संस्था की संस्थापिका मंगलताई शहा, डिंपलताई घाडगे, रतनचंद शिवलाल शहा, बैंक के अध्यक्ष श्री राहुलभाई शहा, पी. एम. शहा फाउंडेशन के निदेशक, अ‍ॅड. चेतन गांधी इस शुभ अवसर पर उपस्थित थे।
मंगलताई के इस पुण्य कार्य में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए श्री सतीश कोंढालकर ने उनके दिवंगत पिता दत्तात्रेय कोंढालकर की स्मृति में पालवी संस्था की संस्थापिका मंगलताई शहा को अपनी माताजी के हाथों 51,000/- रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस पावन अवसर पर कोंढालकर परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और पंढरपुर शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ