मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाज को कलेश्वर घुले जैसे कार्यकर्ताओं की जरूरत है : राज्यमंत्री दत्तामामा भरणे

शरद पवार के जन्मदिन पर आयोजित किया गया होम मिनिस्टर कार्यक्रम
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के अवसर पर कलेश्वर घुले की पहल पर महिलाओं को साड़ी का वितरण करते हुए राज्यमंत्री दत्तामामा भरणे, साथ में विधायक चेतन तुपे, निवृत्ति बांदल व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 

हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

समाज को कालेश्वर घुले जैसे कार्यकर्ताओं की जरूरत है, पवार परिवार आम आदमी को सशक्त बनाने का काम करता है। आम आदमी के साथ गहरा रिश्ता जुटानेवाले कार्यकर्ताओं को राजनीति में काम करने का मौका मिलता है। आम जनता को केंद्रबिंदु मानकर काम करते रहें, जनता आपको निश्चित रूप से न्याय देगी। यह विचार महाराष्ट्र राज्य के राज्यमंत्री दत्तामामा भरणे ने व्यक्त किए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के अवसर पर मोहम्मदवाडी में संजय गांधी निराधार योजना महाराष्ट्र राज्य के सदस्य कलेश्वर घुले की पहल पर महिलाओं को साड़ी वितरण व भव्य होम मिनिस्टर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, पूर्व विधायक रमेश आप्पा थोरात, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के  पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप, पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, पूर्व नगरसेवक फारूक इनामदार, नगरसेविका नंदा लोणकर, पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य निवृत्ति बांदल, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष संदीप बधे, अमर तुपे, पूर्व सभापति सचिन घुले, युवक शहराध्यक्ष महेश हांडे, प्रशांत भाडले, हड़पसर अध्यक्ष शालिनी जगताप, बालासाहेब भानगिरे, शीतल संजय शिंदे, वैष्णवी महेश सातव, सागरराजे भोसले, घनश्याम हाक्के, साधना सहकारी बैंक के संचालक सुरेश घुले, सेवादल के योगेश जगताप आदि व्यासपीठ पर उपस्थित थे। 
विधायक चेतन तुपे ने कहा कि यहां बहुत सारे प्रश्न हैं, यहां की डीपी सड़कों के लिए निधि उपलब्ध करवाई जाएगी। लंबित कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आगामी पुणे महानगरपालिका के चुनाव में मोहम्मदवाडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नगरसेवक होगा।
पहल के आयोजक कलेश्वर घुले ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1997 से पुणे महानगरपालिका में समाविष्ट  होकर भी परिसर की ओर महानगर पालिका ने अनदेखा किया, हमेशा अन्याय किया है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए व परिसर की नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए महानगरपालिका के चुनावी अखाड़े में उतरूंगा। स्टार किरण पाटिल द्वारा प्रस्तुत होम मिनिस्टर कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कालेश्वर घुले के माध्यम से लाखों रुपये के उपहार और प्रत्येक महिला को साड़ियां वितरित की गईं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विजय पैठणे, शिरीष पवार, अमर करूणाकर, दीपक शिंदे, दीपक केंगार, सदाशिव थोरात, नाना शिंदे, शिवाजी दांडे, सचिन ओंबले ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ