मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 (ग्रुप-सी) : वियतनाम और म्यांमार ने 2-2 से खेला ड्रॉ

नवी मुम्बई, जनवरी (जिमाका)

वियतनाम और म्यांमार के बीच गुरुवार को नवी मुम्बई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022‘ के ग्रुप-सी का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।दो गोलों से पिछड़ने के बाद भी वियतनाम ने एक अंक हासिल कर लिया और तीसरे स्थान पर फिनिश किया। लेकिन नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे गुरुवार शाम को ग्रुप बी में होने वाले मैच के रिजल्ट का इंतजार करना होगा।
म्यांमार ने अधिक आक्रामक शुरुआत की और दूसरे मिनट में टुन विन थिंगी के पास पर थॉव थॉव ने बेहतरीन शॉट लगाया। लेकिन उनका यह शॉट वियतनाम की गोलकीपर ट्रान थि किम थान को ज्यादा परेशान नहीं कर पाई।इसके एक मिनट बाद ही वियतनाम की टीम बॉल को नेट में डालने के करीब पहुंच गई थी, जब एनगुएन थि मे एन्ह ने म्यांमार की गोलकीपर को छकाते हुए बॉल को नेट में डालने की कोशिश की हालांकि उनका शॉट क्रॉसबार से टकरा गया।
दोनों टीमों ने कई मौके बनाए और इससे मुकाबला संतुलित नजर आ रहा था। 13वें मिनट में म्यांमार ने वियतनाम की हुइन्ह एनहु के शॉट को विफल कर दिया जबकि दो मिनट बाद ही बॉक्स के अंदर से टुन का हेडर से लगाया गया शॉट क्लीयर कर दिया गया।
वियतनाम को हालांकि 28वें मिनट में उस समय पहला गोल खाने के लिए मजबूर होना पड़ा जब म्यांमार की फुटबॉलर नोए खिन मेयत को बॉक्स के अंदर गिरा दिया गया और रेफरी ने पेनल्टी दे दिया। विन थिंगी टुन ने बिना कोई गलती किए पेनल्टी को गोल में तब्दील करके म्यांमार का खाता खोल दिया।
वियतनाम ने कई मौके गंवाने के बाद भी अपना संघर्ष जारी रखा और आखिरकार उसने हाफ टाइम से ठीक पहले बराबरी हासिल कर ली। वियतनाम के लिए यह गोल एनगुएन थि तुयेट डुंग ने कॉर्नर सेट पीस पर किया।दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद मेइ डुक चुंग की टीम बॉल को टारगेट पर नहीं ले पा रही थी क्योंकि हुइन्ह एनहु और एनगुएन थि तुयेट डुंग दोनों ने गोल करने के मौके गंवा दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ