पुणे, जनवरी (जिमाका)
जापान ने गुरुवार को यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में दक्षिण कोरिया के साथ 1-1 से बराबरी का मुकाबला खेलते हुए एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022‘ के ग्रुप-सी में पहला स्थान हासिल किया।
जापान ने पहले ही मिनट में फारवर्ड रीको यूकी द्वारा किए गए गोल की मदद से लीड ले ली थी और उसे मैच के अंतिम समय तक कायम रखते हुए लगातार तीसरी जीत की ओर अग्रसर था, लेकिन सोन ह्वा योन के स्थान पर 82वें मिनट में मैदान पर आईं सब्सीट्यूट सियो जी योन ने 85वें मिनट में गोल करते हुए उसे अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।
ग्रुप-सी में दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते और एक-एक ड्रा के साथ सात-सात अंक अपने खाते में डालने में सफल रहीं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण जापान इस ग्रुप का लीडर बनकर सामने आया। गुरुवार को ही इसी ग्रुप से वियतनाम और म्यांमार ने भी ड्रा खेला।
फुतोशी इकेदा की टीम को इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं थी। खेल शुरू हुए अभी चंद सेकेंड हुए थे कि यूकी ने कोरियाई डिफेंस को भेदकर अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी।
शियोरी मियाके से मिले सटीक पास के बाद युकी और कोरियाई गोलकीपर किम जुंग मी आमने-सामने थीं। युकी ने बिना गलती किए गेंद को पोस्ट में डाल दिया और इस दौरान जुंग अधिक प्रतिरोध नहीं कर सकीं। इस चैंपियन टीम की यह बेहतरीन शुरुआत थी।
हाफ टाइम से पहले इसे और गोल कर लेने चाहिए थे, लेकिन कोरियाई गोलकीपर ने दो मौकों पर शानदार बचाव करते हुए इसकी सम्भावना खत्म कर दी। हाफ टाइम के बाद हासेगावा ने कोरियाई डिफेंस की जमकर परीक्षा ली लेकिन बावजूद इसके वह काफी करीब आकर भी गोल नहीं कर सकीं। इस दौरान कोरियाई आक्रमण पंक्ति कुछ खास कारनामे नहीं कर सका।
पांचवें मिनट में हालांकि चू ह्यो जू को गोल करने का मौका मिला था लेकिन वह जापानी गोलकीपर अयाका यामाशीता को छका नहीं सकीं। साथ ही चो सो ह्यून का इंजुरी टाइम में लिया गया हेडर क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।
एक घंटे के दौरान मोएका मिनामी जापान के लिए दूसरा गोल करने के करीब थीं, लेकिन वह गेंद को बार के ऊपर मार बैठीं। खेल खत्म होने में पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि जापान जीत की हैट्रिक पूरी कर लेगा लेकिन इसी बीच सियो ने फाइनल टच के साथ अपना पहला इंटरनेशनल गोल किया और मुकाबले को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।

0 टिप्पणियाँ