पंडित जवाहरलाल नेहरू सब्जी मंडी में विविध विकास कामों के भूमिपूजन के अवसर पर नगरसेवक योगेश ससाणे, नगरसेविका वैशाली बनकर, स्वाभिमानी महिला संस्था की अध्यक्षा पल्लवी सुरसे, पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी के अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, शिवसैनिक मयूर फडतरे व अन्य चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पंडित जवाहरलाल नेहरू सब्जी मंडी में विधायक चेतन तुपे की विधायक निधि से सब्जी मंडी में विविध विकास कामों का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर यहां स्थानीय नगरसेवक योगेश ससाणे, नगरसेविका वैशाली बनकर, स्वाभिमानी महिला संस्था की अध्यक्षा पल्लवी सुरसे, पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी के अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, शिवसैनिक मयूर फडतरे, पंडित जवाहरलाल नेहरू सब्जी मंडी के अध्यक्ष शिवाजी सूर्यवंशी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पवार, तुषार गायकवाड, भाऊ फूंदे, रूपेश गव्हाणे, राहुल दूरगुडे, सचिन वाकरे, संदीप भुजबल, गणेश भुजबल, युवराज सालुंखे, अभिजीत जगताप, बापू मोडक आदि व्यापारियों सहित महाविकास आघाडी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पंडित जवाहरलाल नेहरू सब्जी मंडी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही थी। मंडी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिवसैनिक मयूर फडतरे ने स्थानीय नगरसेवक योगेश ससाणे से मिलकर मंडी में जो समस्याएं है उस बारे में संक्षिप्त रूप में जानकारी दी और हो रही तकलीफों से रू-ब-रू कराया। पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद नगरसेवक योगेश ससाणे ने पहल करते हुए विधायक चेतन तुपे को पूरी परिस्थिति से अवगत कराया तब विधायक चेतन तुपे ने अपनी विधायक निधि से सब्जी मंडी में विविध विकास कामों लिए निधि उपलब्ध करवाई।
0 टिप्पणियाँ