शिवसेना द्वारा पुणे शहर के नव सम्मिलित गांवों में विकास कार्यों के लिए गोद लिए गए होलकरवाडी व औताडेवाडी परिसर में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की पहल से होने जा रहे विविध विकास कामों का भूमिपूजन करते हुए पूर्व राज्यमंत्री व शिवसेना संपर्क प्रमुख विजय बापू शिवतारे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
नए गांवों का नियोजित विकास करने के लिए शिवसेना पार्टी ही सक्षम है, जिसका परिचय अपने विकास कार्यों के माध्यम से हमारे कार्यक्षम नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे दे रहे हैं। नाना भानगिरे शिवसेना के अनुभवी नगरसेवक हैं। पुणे शहर में नए समाविष्ट किए गए आंबेगांव से फुरसुंगी गांवों में विशेष ध्यान देते हुए इच्छुक उम्मीदवारों को पुणे महानगरपालिका में कामकाज कैसे चलाया जाता है, इस हेतु अपना अनुभव साझा करें। आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना का भगवा पुणे महानगरपालिका भवन पर निश्चित रूप से लहराएगा। यह विश्वास पूर्व राज्यमंत्री शिवसेना संपर्क प्रमुख विजय बापू शिवतारे ने व्यक्त किया।
शिवसेना द्वारा पुणे शहर के नव सम्मिलित गांवों में विकास कार्यों के लिए गोद लिए हुए होलकरवाडी व औताडेवाडी परिसर में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की पहल से ड्रेनेज के विभिन्न काम, पेविंग ब्लॉक लगाना, हाईमास्ट लाइट, सभागृह का कलर करना आदि विकास कामों का भूमिपूजन पूर्व राज्यमंत्री शिवसेना संपर्क प्रमुख विजय बापू शिवतारे के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, शिवसेना तालुका प्रमुख दिलीप यादव, उपशहर प्रमुख उल्हास शेवाले, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव भाडले, महिला आघाडी प्रमुख मनीषा होलकर, सरपंच श्रद्धा झांबरे, पूर्व उपसरपंच राकेश झांबरे, ग्रामपंचायत सदस्य मानसी झांबरे, उद्योगपति प्रतीक झांबरे, लक्ष्मण झांबरे, अण्णासाहेब खोटे, सोमनाथ होलकर, संतोष खोटे, गंगा विलेज सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन गणेश वाडकर, सचिन भानगिरे, विकास शेवाले, अविनाश पिंपले, सागर मोकाशी, पांडुरंग औताडे, प्रदीप पठारे, राकेश झांबरे आदि के साथ-साथ स्थानीय महिला व नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने कहा कि होलकरवाडी, हांडेवाडी, औताडेवाडी, देवाची उरुली क्षेत्र को नए से महानगरपालिका में शामिल किया गया। यह गांव शिवसेना द्वारा गोद लिए गए हैं। गांवों की कई नागरी समस्याएं लंबित हैं। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकतम राशि महानगरपालिका के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
पीने के पानी के लिए अपने खर्चे पर टैंकर उपलब्ध कराए। यह विश्वास नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने व्यक्त करते हुए आगे कहा कि आगामी समय में आपके परिसर में पानी, रास्ते, ड्रेनेज, लाइट, कचरा व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान देकर नागरिकों की मूलभूत समस्या हल करने के लिए प्रयत्नशील रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि कर को तीन गुना कर दिया गया है और कर को कम करने के लिए शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बातचीत करेंगे।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन अभिजीत बाबर और आभार प्रदर्शन उपसरपंच दत्ता होलकर ने किया।
0 टिप्पणियाँ