मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पुणे रेल मंडल के सभी स्टेशनों, डिपो तथा विभिन्न कार्यालयों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुणे स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान, ताडीवाला रोड पर आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा रेल सुरक्षा बल, सिविल डिफेन्स, सेंट जॉन एंबुलेन्स, स्काउट एंड गाईड दस्ते की संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डॉग स्कॉड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। 
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मंडल अपने यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। पुणे मंडल पर चल रहे विकास कार्यों को और गतिमान किया गया है। 
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा, प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे, मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार के संयोजन में किए गए कार्यक्रम का सूत्र संचालन विनीश सक्सेना तथा शंकर एडले ने किया। 
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ