पुणे, जनवरी (जिमाका)
भारत गणराज्य की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुणे जिले के उपमुख्यमंत्री और संरक्षक मंत्री अजीत पवार ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे मानवंदना दी।कार्यक्रम में मेयर मुरलीधर मोहोल, उषा ढोरे, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला पानसरे, विभागायुक्त सौरभ राव, पिंपरी-चिंचवड़ नगर आयुक्त राजेश पाटिल, पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, कलेक्टर डॉ. राजेश देशमुख, पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त अधिकारियों व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को उपमुख्यमंत्री श्री पवार द्वारा सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त पुणे पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश भिला चौधरी, पांडुरंग लक्ष्मण वांजले, विजय उत्तम भोंग के साथ-साथ उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. के मुख्य प्रकल्प व्यवस्थापक अशोक रामचंद्र मोरे, सहायक पुलिस आयुक्त बजरंग देसाई, पुणे महानगरपालिका उपायुक्त नितिन उधास को सम्मानित किया गया।
पुणे जिला परिषद की एकात्मिक बालविकास सेवा योजना के अंतर्गत जुन्नर प्रकल्पांतर्गत ओतूर ग्रामपंचायत की मोमिन गली आंगनवाडी केंद्र की आंगनवाडी सेविका रेश्मा गनी मोमिन को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला परिषद का प्रथम क्रमांक, पेठ प्रकल्पांतर्गत पेठ ग्रामपंचाय की माली बस्ती आंगनवाडी की आंगनवाडी सेविका विजया लिलाधर थोरात को द्वितीय क्रमांक और पुरंदर प्रकल्पांतर्गत चांबली ग्रामपंचायत की चांबली क्र. 3 आंगनवाडी की आंगनवाडी सेविका अनीता गोकुल भिसे को तृतीय क्रमांक प्राप्त होने पर उनका उपमुख्यमंत्री के शुभ हाथों सम्मानित किया गया।
जिला परिषद के पशु चिकित्सालय मोबाइल वाहनों का किया गया लोकार्पण
पुणे जिूा परिषद के पशुसंवर्धन विभाग द्वारा शुरू किए गए फिरते पशु चिकित्सालय के 10 मोबाइल वाहनों का उपमुख्यमंत्री श्री पवार ने लोकार्पण किया। फिरता पशुचिकित्सालय शुरू करने वाली राज्य की पहली जिला परिषद है। यह जानकारी आयुष कुमार प्रसाद और जिला परिषद के कृषि व पशुसंवर्धन समिति सभापति बाबुराव वायकर द्वारा दी गई है। ये सभी वाहन जीपीएस प्रणाली पर दिखाई देंगे, इसलिए इसका ध्यान रखने के निर्देश श्री पवार ने दिये। उन्होंने वाहनों में विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भाग के किसानों के पशुओं को समय पर अल्प दर पर उपचार उचित रूप से मिलना चाहिए।
टोल फ्री नंबर ’ 1962 ’ पर संपर्क करने पर गांव के किसानों को इन मोबाइल वाहनों के माध्यम से सेवा मिल सकेगी। वाहन में एक विशेषज्ञ सरकारी पशुचिकित्सक होगा, जो अन्य उपचारों के साथ-साथ कठिन सर्जरी को भी अंजाम देगा। बताया गया कि 50 रुपये का उचित शुल्क लिया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत शेंगगे, महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पूजा परगे, समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष सारिका पानसरे उपस्थित थीं।
इस कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री श्री पवार ने स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और उपस्थित आमंत्रित लोगों से मुलाकात की और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त विभागीय आयुक्त अनिल रामोद, पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण आयुक्त सुहास दिवासे, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत शिवतारे के साथ स्वतंत्रता सेनानियों, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, छात्र और नागरिक उपस्थित थे।

जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख के हाथों किया गया ध्वजारोहण
भारत गणराज्य की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला कलेक्टर कार्यालय एवं शनिवारवाड़ा परिसर में कलेक्टर डॉ. राजेश देशमुख ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर विजय सिंह देशमुख, रेजीडेंट डिप्टी कलेक्टर हिम्मत खराडे, डिप्टी कलेक्टर अमृत नाटेकर, अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार देशमुख, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. देशमुख ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विभागीय आयुक्तालय में आयुक्त सौरभ राव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को दी गई सलामी
भारत गणराज्य की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयुक्त सौरभ राव ने विभागीय आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और ध्वज को सलामी दी।इस अवसर पर अपर आयुक्त डॉ. अनिल रामोद, उपायुक्त संतोष पाटिल, संगीता आवाडे, उप निदेशक सूचना डॉ. पुरुषोत्तम पाटोदकर के साथ उपजिलाधिकारी, पूर्व सैनिक, विभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस समय श्री राव ने सशस्त्र पुलिस दस्ते द्वारा दी गई सलामी को स्वीकार किया।
0 टिप्पणियाँ