पुणे, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल पर वाणिज्य विभाग द्वारा निरंतर बेहतर कार्य प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुणे के टिकट निरीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत किया है।
पुणे स्टेशन पर कार्यरत टिकट निरीक्षक ऑल्विन ध्यानप्रकाश को उल्लेखनीय कार्य के लिए नवंबर महीने के लिए माह का उत्कृष्ट कर्मचारी घोषित किया गया है। ऑल्विन ने टिकट चेकिंग के दौरान नवंबर महीने में अनियमित /बिना टिकट यात्रियों के 1180 मामलों में रु. 5,11,610/- जुर्माना वसूल कर यह उपलब्धि हासिल की।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने हेड टीटीई ऑल्विन को इस उल्लेखनीय कार्य की उपलब्धि पर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा उपस्थित थे। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ