मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्त संकलन के उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. शंकर मुगावे सम्मानित

पुणे, जनवरी (जिमाका)

कोविड संकट के समय रक्तदान शिविर, प्लाज्मा और रक्त संकलन के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं के योग्य नियोजन के कारण पुणे विभाग राज्य में प्रथम क्रमांक पर आ गया है। रक्तदान कार्य के संबंध में योग्य नियोजन के लिए विभागीय मुख्य समन्वयक (रक्त बैंक) तथा ससून सर्वोपचार अस्पताल के वैद्यकीय समाजसेवा अधीक्षक डॉ. शंकर मुगावे को विभागीय आयुक्त सौरभ राव के शुभ हाथों प्रशस्तिपत्र देकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त माननीय डॉ. अनिल रामोड, उपायुक्त संतोष पाटिल साहेब आदि उपस्थित थे। पिछले दो सालों से कोविड संकट के समय पुणे विभाग ने रक्तदान शिविर, प्लाज्मा और रक्त संकलन के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं के योग्य नियोजन कर रक्त की कमी दूर की, इसमें डॉ. मुगावे और उनकी टीम ने अहम योगदान दिया है।
डॉ. मुगावे ने कहा कि इस दौरान रक्त संग्रह में बाधा न आए, इसके लिए पुणे विभाग के अंतर्गत आने वाले पुणे, सोलापुर, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिले के सभी ब्लड बैंक, रक्तदान शिविर के आयोजकों और स्वैच्छिक रक्तदाताओं का बहुत सकारात्मक सहयोग मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ