राजमाता जिजाऊ की जयंती शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल के जनसंपर्क कार्यालय में मनाई गई।
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
प्रभावी और प्रतिबद्धता के रूप में राजमाता जिजाऊ को पहचाना जाता है, जिनके लिए आत्मसम्मान और उनके मूल्य सर्वोपरि हैं। वे अपनी दूरदर्शिता, स्वयं एक योद्धा और प्रशासक थीं। साहसी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मुश्किल परिस्थितियों का सामना साहस के साथ करने के लिए मूल्यों का संचार इन सभी की सीख हमें उनसे ही प्राप्त हुई है। हमारे लिए उनका जीवन प्रेरणास्रोत है। यह विचार शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल ने व्यक्त किए।
स्वराज्यजननी, राजमाता जिजाऊ की जयंती शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल के जनसंपर्क कार्यालय में मनाई गई, तब उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करके अभिवादन किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां वैद्यकीय आघाडी हड़पसर के प्रमुख अजय सपकाल, हड़पसरगांव के शाखा प्रमुख अजय सकपाल, हड़पसरगांव के उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, भाऊ माकर, सुरेश दोरी, रंगनाथ दोरी, अरुण पाटिल, निलेश सपकाल के साथ शिवसैनिक उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ