मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर में मनाई गई राजमाता जिजाऊ और स्वामी विवेकानंद की जयंती

स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की पहल पर जन गर्जना मंच, धनगर उन्नति मंडल व पथारी व्यावसायी संघटना की ओर से राजमाता जिजाऊ व स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

आज की महिलाओं ने राजमाता जिजाऊ के विचारों को आत्मसात किया तो हर घर में राजा शिवछत्रपति का जन्म होगा। यह विचार स्व. अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान के प्रमुख महेंद्र बनकर ने व्यक्त करते हुए आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं। हमें देश के महान व्यक्तित्व के विचारों का अनुसरण करते हुए उनके द्वारा दिखाई गई राह पर चलना चाहिए। 
स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की पहल पर जन गर्जना मंच, धनगर उन्नति मंडल व  पथारी व्यावसायी संघटना की ओर से राजमाता जिजाऊ जयंती व स्वामी विवेकानंद की जयंती हड़पसर में मनाई गई। 
राजमाता जिजाऊ व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां नगरसेवक मारुति तुपे, राजेन्द्र ओरसे, प्रा. विद्या होडे, गणेश बोराटे, मयूर फडतरे, विलास शेलार, विक्रम आल्हाट, अनिल धायगुडे, महेश टेले, राजेंद्र नेवसे, विश्वास कावरे, भाऊ माकर, रंजीत चव्हाण, संतोष होडे, सतीश भिसे, पंढरीनाथ बनकर, महेश बनकर, अंगद काले, विशाल बोरावके, संतोष ससाने, प्रा. अनिल वाव्हल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ