मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

युवाओं का संगठन करके हड़पसर में कांग्रेस को मजबूत करने का काम इमरान शेख ने किया : रमेश दादा बागवे

इंडियाज बेस्ट डान्सर सीजन-2 की विजेता सौम्या कांबले सम्मानित
इंडियाज बेस्ट डान्सर सीजन-2 की विजेता सौम्या कांबले का विशेष रूप से सम्मान करते हुए श्री रमेश बागवे व दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख, साथ में पुणे शहर जिला कमेटी के संघटक इमरान शेख  उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

इमरान शेख ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर कम समय में ही हड़पसर में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने अपने कौशल्य से युवाओं का बहुत ही अच्छी तरह से संघटन करते हुए कांग्रेस पार्टी की ताकत बढ़ाई है। साथ ही समाज के हर घटकों का विचार अम्मी नसीम शेख व इमरान शेख ने करते हुए सभी जरूरतमंदों की मदद की है। मदद बस एक बार करके वे नहीं रुके बल्कि विगत कई वर्षों से लगातार विभिन्न पहलों के माध्यम से विधवाओं, अनाथों, छात्रों, मेहनतकश लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। जनता ने अब आगे आकर महानगरपालिका के चुनाव में जीत का सहरा उन्हें पहनाना चाहिए। यह अपील पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा पूर्व राज्यमंत्री रमेश बागवे ने नागरिकों से की है। 
श्री रमेश बागवे के जन्मदिन के अवसर पर पुणे शहर जिला कमेटी के संघटक इमरान शेख व दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख की ओर से हल्दी-कुंकू कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, महाराष्ट्र प्रदेश महिला आघाडी की सचिव सुजाता चिंता, हड़पसर कांग्रेस के निरीक्षक राहुल वंजारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रा. शोएब इनामदार, पूर्व नगरसेवक गणेश शिरसाठ, शिवाजी धनवट, राजेंद्र गुगले के साथ कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारीगण, कांग्रेसी कार्यकर्ता व प्रभाग की महिला प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर इंडियाज बेस्ट डान्सर सीजन-2 की विजेता सौम्या कांबले का विशेष रूप से सम्मान श्री रमेश बागवे व दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख के शुभ हाथों किया गया।
महाराष्ट्र प्रदेश महिला आघाडी की सचिव सुजाता चिंता ने कहा कि नसीम शेख और इमरान शेख ने हमेशा दीया फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न उपयोगी गतिविधियों को लागू करके महिलाओं को राहत दी है। 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीया फाउंडेशन के रौफ शेख, बालासाहब साबले, अंकिता  सोनवणे, तौसिफ शेख, अक्षय बहिरट, अमीर सैयद, राजू शेख, सिटुसिंग कापसे के साथ इमरान शेख मित्र परिवार ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ