मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हम शिवसैनिकों के दिलों की धड़कन हैं शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे : समीर आण्णा तुपे

शिवसेना पक्ष में प्रवेश कर रहे युवा को शिवबंधन बांधकर स्वागत करते हुए पुणे उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे, साथ में मालवाडी शाखा प्रमुख अमित कांबले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे शिवसैनिकों की ऊर्जा व स्फूर्ति स्थान हैं। शिवसेना प्रमुख    बालासाहब ठाकरे हम   शिवसैनिकों के दिलों की धड़कन हैं। हमें उनके द्वारा मिली सीख पर अमल करते हुए समाजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए। शिवसेना राजनीति नहीं बल्कि समाजनीति की राह पर चलनेवाली पार्टी है। यह विचार शिवसेना पुणे उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे ने व्यक्त किए। 
शिवसेनाप्रमुख बालासाहब ठाकरे की जयंती के अवसर पर मालवाडी, केशवनगर व भीमनगर (शिर्के कंपनी) में शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे की प्रतिमा को पुष्पहार शिवसेना पुणे उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे के हाथों अर्पित करते हुए उनका अभिवादन किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां पुणे जिलाप्रमुख विजय देशमुख, विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, उपशहर संघटक महिला आघाडी प्रा. विद्या संतोष होडे, शहर संघटक जान मोहम्मद शेख, विभाग प्रमख सूरज कांबले, विभाग प्रमुख दिलीप व्यव्हारे, प्रभाग प्रमुख यश तुपे, मालवाडी शाखा प्रमुख अमित कांबले, केशवनगर शाखा प्रमुख अमर देशमुख, उपशाखा प्रमुख राजेंद्र हरिहर, युवासेना के गौरव गायकवाड, कुणाल लोणकर, अमोल अवचिते, ओम बोडके के साथ अन्य पदाधिकारीगण व शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
भीमनगर (शिर्के कंपनी) शाखा की ओर से आयोजित किए गए भव्य रक्तदान शिविर व केशवनगर शाखा द्वारा आयोजित किला प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह और शिवसेना सदस्य पहचान पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मालवाडी के कई युवाओं ने शिवसेना पक्ष में प्रवेश किया। नए रूप से शिवसेना पक्ष में  शामिल हुए शिवसैनिकों को शिवबंधन बांधकर उनका पक्ष में शिवसेना पुणे उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे ने स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ