मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सौम्या कांबले ने भारत ही नहीं दुनिया के नक्शे पर अपना नाम रोशन किया : मोहन जोशी

सौम्या ने वह प्रतियोगिता जीती, जिसमें देश भर के प्रतियोगियों ने भाग लिया था। सौम्या ने महाराष्ट्र व हड़पसर का नाम रोशन करने पर उसका अभिनंदन करते हुए कांग्रेस के नेता मोहन जोशी, प्रशांत सुरसे, पल्लवी सुरसे व संजय हरपले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

कलाकार को कोई नहीं रोक सकता, वे कला के माध्यम से दर्शकों के गले में ताबीज बन जाते हैं। इसी खूबी के दम पर  गोंधलेनगर की सौम्या कांबले ने भारत ही नहीं दुनिया के नक्शे पर अपना नाम रोशन किया है।  यह विचार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस   कमेटी के उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने व्यक्त किए।
स्वाभिमानी महिला संस्था की अध्यक्षा पल्लवी सुरसे द्वारा सातववाडी-गोंधलेनगर निवासी सौम्या कांबले ने सोनी टीवी चैनल की ‘इंडियाज बेस्ट डान्सर सीजन-2’ नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक हासिल कर विजेता पद का खिताब जीतने पर उसका हड़पसर में स्वाभिमानी महिला संस्था की अध्यक्षा पल्लवी सुरसे ने जोरदार स्वागत करते हुए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था, तब मोहन जोशी बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां संजय हरपले, इक्बाल शेख, विशाल मिरेकर, गणेश जगताप, हरीश शेलार, विरनाथ सरडे, गणेश काकडे, ऋषि रणदिवे, निलेश भगत, शुभम  काले, स्वप्निल भालेराव, सचिन नेमकर, बापू पोटे, आकाश आबनावे, किरण आबनावे आदि सहित परिसर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी के अध्यक्ष प्रशांत सुरसे ने कहा कि संस्कार व प्रशिक्षण से संगीत, नृत्य व अन्य क्षेत्र में भी नए नए कलाकार निर्माण हो रहे हैं। नई पीढ़ी को सफल कलाकार बनने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ