इंटरस्कूल वक्तृत्व प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों के साथ प्राचार्य संजीव यादव व शिक्षक उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
वानवडी, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
ज्ञानेश्वर भिकू भुजबल की याद में आयोजित की गई इंटरस्कूल वक्तृत्व प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय की पायल रोटे ने प्रथम क्रमांक प्राप्त किया है। ‘माझा आवडता लेखक साने गुरुजी’ (मेरे पसंदीदा लेखक साने गुरुजी) पर विचार व्यक्त कर पुरस्कार जीता।
द्वितीय क्रमांक एमसीईएस विद्यालय की सिमरन शहा और साने गुरुजी माध्यमिक विद्यालय की मायावती गिरी ने प्राप्त किया। तृतीय क्रमांक प्रतिभाताई पवार माध्यमिक विद्यालय की मधु सुरणर और श्री ह.ब. गिरमे विद्यालय की समृद्धि गोरे को विभाग द्वारा प्रदान किया गया। उत्तेजनार्थ पुरस्कार दुगड माध्यमिक विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थी अक्षय दंडवते को दिया गया।
इंटरस्कूल वक्तृत्व प्रतियोगिता में 23 स्कूलों के 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता प्रतियोगियों को महात्मा फुले शिक्षण प्रसारक मंडल के सचिव विजय भुजबल, कार्यकारिणी सदस्य विट्ठलराव गायकवाड, सदस्या शकुंतला झगडे के शुभ हाथों नकद रकम, सम्मान चिह्न, प्रशस्तिपत्रक और गुलाब पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
शामल टण्णू ने कै. ज्ञानेश्वर भिकू भुजबल के कार्यों का परिचय दिया। यहां विद्यालय के प्राचार्य संजीव यादव, उपप्राचार्या विजया शिवरकर, मो.गो. मथुरावाला प्राथमिक विद्या मंदिर की मुख्याध्यापिका राठोड, पुरस्कार प्राप्त विजेता विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, अभिभावक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में परीक्षक के रूप में कल्पना कोल्हे और प्रांजलि भूमकर ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का प्रास्ताविक पल्लवी बारबोले और आभार प्रदर्शन स्मिता लोणकर ने किया।
0 टिप्पणियाँ