मुगल गार्डन आम लोगों के लिए 16 मार्च, 2022 तक (सोमवार- रखरखाव दिवस और 1 मार्च 2022 - राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे (अंतिम प्रवेश 4.00 बजे) तक खुलेगा।
प्रवेश को सात घंटे के भाग में बांटा गया है जो कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगा। अंतिम प्रवेश शाम 4 बजे हो सकेगा। प्रत्येक स्लॉट में अब अधिकतम 300 लोग हो सकते हैं। भ्रमण के दौरान आगंतुकों को कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा जैसे कि मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना आदि। उन्हें प्रवेश बिंदु पर थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। बिना मास्क के किसी भी आगंतुक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बुकिंग https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर की जा सकती है। एहतियाती उपायों को ध्यान में रखते हुए सीधे प्रवेश की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति संपदा के गेट नंबर 35 से होगा जो राष्ट्रपति भवन के नॉर्थ एवेन्यू के पास है।

0 टिप्पणियाँ