पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर जनवरी महिने में 2705रेल यात्रियों को जुर्माना किया गया है। इन लोगों से जुर्माने के रूप में 4 लाख 31 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई है। इस वितीय वर्ष अप्रैल से जनवरी के दस महीने की अवधि में बिना मास्क वाले 5499 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 10 लाख 91 हजार रुपए की राशि वसूल की गई है। मास्क नहीं पहनने वाले ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलने पर रसीद के साथ मास्क भी दिए जा रहे हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों में जागरुकता आएगी और वे महामारी की गंभीरता को भी समझेंगे।
कोरोना महामारी के चलते वर्तमान स्थिति से निपटने के उपायों के तहत पुणे रेल मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन परिसर में तथा रेल यात्रा के दौरान फेस मास्क अवश्य पहनें। स्टेशन तथा ट्रेनों में इधर-उधर नहीं थूंकें और गंदगी नहीं करें। साफ-सफ़ाई रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सभी रेल गाड़ियों, उपनगरीय ट्रेनों सहित रेलवे परिसर में कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करें।
आइए हम सभी कोरोना वायरस के प्रसार एवम् संक्रमण से स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी बचाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ