मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी 'वगीर' की पहली समुद्री यात्रा

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/04NFK0.jpg
    भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी में प्रोजेक्ट 75, यार्ड 11879 की पांचवीं पनडुब्बी ने पहली फरवरी, 2022 को अपनी समुद्री परीक्षण यात्रा शुरू की। पनडुब्बी को नवंबर 2020 में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से लॉन्च किया गया था। कमीशनिंग के बाद इस पनडुब्बी का नाम वगीर रखा जाएगा।
 कोविड महामारी के बावजूद एमडीएल ने वर्ष 2021 में प्रोजेक्ट - 75 की दो पनडुब्बियों की 'डिलीवरीकी है और पांचवीं पनडुब्बी का समुद्री यात्रा परीक्षण शुरू करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
 पनडुब्बी अब प्रोपल्शन प्रणालीहथियार और सेंसर सहित समुद्र में अपनी सभी प्रणालियों के गहन परीक्षणों से गुजरेगी। इन परीक्षणों के पूरा होने के बाद वर्ष 2022 में पनडुब्बी को भारतीय नौसेना को सौंपना निर्धारित किया गया है।

  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/01LFX5.jpg

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ