मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाने की जरूरत : सचिन कदम

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी को कचरे से टिकाऊ उत्पाद और     प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह विचार नेहरू युवा केंद्र के सचिन कदम ने व्यक्त किए। 
नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार व सावित्रीबाई फुले महिला विकास ज्ञान प्रतिष्ठान द्वारा संयुक्त रूप से लोणी कालभोर स्थित कोलपे बस्ती में ‘पाणी अडवा, पाणी जिरवा’ पहल का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां सावित्रीबाई फुले प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामचंद्र कुंभार, राजेंद्र कोलते, वेदांत सोनवणे, आर्यन शिरोले, प्रथमेश कुंभार आदि उपस्थित थे। 
सावित्रीबाई फुले प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रामचंद्र कुंभार ने कहा कि कोलपे बस्ती के पर्वत परिसर में पानी की बॉटल्स और  प्लास्टिक, पत्थर, मिट्टी से 20 फुट ऊंचा बांध बनाया गया। इस बांध में बारिश के एक लाख लीटर पानी भंडारण से आसपास के कुओं और बोरवेल में पानी बढ़ने में मदद मिलेगी। पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा, जैव विविधता को बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन राजेंद्र कोलते ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ