स्वराज घे भरारी ग्रुप के माध्यम से आयोजित किए गए समारोह की शुरूआत छत्रपति शिवाजी महाराज व क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रातिमा को पुष्पहार अर्पित करके करते हुए नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे व सोलापुर सोशल फाउंडेशन की कार्याध्यक्षा सुलभा सालुंके, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका व राज्य सरकार के माध्यम से निराधार महिलाओं के लिए जो कुछ निधि उपलब्ध होगी उसे और उनके लिए विविध प्रकार के जो रोजगार उपलब्ध हो सकते हैं उस हेतु मैं पूरी मदद करने के साथ-साथ प्रशासन से अवलोकन करूँगा। साथ ही आपकी जो कुछ भी समस्याएं होंगी उन्हें भी हल करूँगा। मैं हमेशा एक भाई के रिश्ते से आपके साथ खड़ा रहूंगा। यह विचार नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने व्यक्त किए।
स्वराज घे भरारी ग्रुप के माध्यम से हल्दी कुंकुम समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह की शुरूआत छत्रपति शिवाजी महाराज व क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे व सोलापुर सोशल फाउंडेशन की कार्याध्यक्षा सुलभा सालुंके के हाथों पुष्पहार अर्पित करके की गई, तब प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कैप्टन आशा शिंदे अलघा, मंदाबाई वसंत भानगिरे, वैशाली तरवडे, मनीषा भानगिरे के साथ अन्य अतिथिगण व महिलाएं उपस्थित थीं।
प्रमुख अतिथि सोलापुर सोशल फाउंडेशन की कार्याध्यक्षा सुलभा सालुंके ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान खेले गए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह उपस्थित अतिथिगणों के शुभ हाथों संपन्न हुआ।
समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन डॉ. स्वाति केंजले, ज्योति टिलेकर व नूतन बोडके द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ