मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाजसेविका सीमा शेंडे द्वारा हड़पसर पुलिस स्टेशन में आयोजित किया गया महिला महिला पुलिसकर्मियों के लिए हल्दी कुंकू समारोह

हड़पसर पुलिस स्टेशन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए हल्दी कुंकू समारोह का आयोजन किया गया।

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

समाजसेविका सीमा शेंडे द्वारा हड़पसर पुलिस स्टेशन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए हल्दी कुंकू समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था, जिसमें हड़पसर पुलिस स्टेशन की 40 महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। 
समारोह की आयोजिका हड़पसर विधानसभा भाजपा ओबीसी महिला अध्यक्ष सीमा शेंडे ने बताया कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा और शांति के लिए दिन-रात काम करते हैं। चूंकि उनके कंधों पर कर्तव्य और समाज की जिम्मेदारी है, इसलिए वे किसी भी त्यौहार, उत्सव या कार्यक्रम को मना नहीं सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिससेवा में कार्यरत बहनों के लिए हल्दी कुंकू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वास्तव में हल्दी कुंकू महिलाओं के लिए एक सम्मान है, हल्दी कुंकू का सौभाग्य महिलाओं के लिए खुशी का पल है। महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ऐसे समारोहों के लिए घर नहीं जा पाती हैं, इसलिए उनके लिए हमने समारोह का आयोजन किया है।
हल्दी कुंकू समारोह में दर्शना मूरके, अश्विनी वाघ, विजयालक्ष्मी तुपे, रूपाली शिंदे, मनीषा राऊत, वैशाली वाडकर, धनश्री पाटिल, वैशाली शितोले, हर्षदा पाटिल व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ