मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्व. भारती कैलास शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन को किया गया नेहरू युवा केन्द्र के साथ संलग्न

नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार क्रीड़ा मंत्रालय पुणे व मुंबई के संचालक श्री यशवंत मानखेडकर के शुभहाथों प्रमाणपत्र स्वीकारते हुए स्व. भारती कैलास शिंदे, स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रमुख मार्गदर्शक कैलास शिंदे व फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षद शिंदे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

स्व. भारती कैलास शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन को नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार के साथ संलग्न किया गया है। नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार क्रीड़ा मंत्रालय पुणे व मुंबई के संचालक श्री यशवंत मानखेडकर, सहकारी स्वप्निल शिंदे व नेहरू युवा केंद्र संगठन के तालुका प्रतिनिधि    श्री सचिन कदम के शुभहाथों स्व. भारती कैलास शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन को प्रमाणपत्र देकर अनुमोदित किया गया। साथ ही उन्होंने क्रीड़ा, परिवर्तन, शैक्षिक, बौद्धिक, सामाजिक और सर्वांगीण विकास का आह्वान किया और हम सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर यहां स्व. भारती कैलास शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रमुख मार्गदर्शक कैलास शिंदे, फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षद शिंदे, दत्ता घोलप, भरत भालेराव, गौरी शिंदे, एडवोकेट वैशाली जाधव, साक्षी चव्हाण, तुषार शिंदे, किरण दरगुडे, रोहन चव्हाण, महेश हरगुडे, राहुल गलाडे, रोहन वाघमारे, आकाश घाग, सोमनाथ गवली, दीपक शिंदे, रोहन नगरे, विजय बोराडे, विजय घुले, सुनील निर्मल, योगेश मोटे, अनिकेत जगताप, आकाश साखरे,     स्वप्निल घुले, अंजिक्य घोलप, वैभव मदने, भाग्येश नहार, प्रथमेश कुंडलवार, साहिल पुंडे, तेजस पांडव, संकेत धवन, राघव सिंग, संकेत कोठावले, गणेश काले आदि प्रमुख रूप से     उपस्थित थे। 
स्व. भारती कैलास शिंदे स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षद शिंदे ने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से समाज की सेवा करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विविध जनहित कार्य करना मेरा प्रमुख संकल्प है। साथ ही विभिन्न खेल क्षेत्रों में युवा पीढ़ी में रुचि निर्माण करके खेलों के प्रति जागरूकता करना है और युवा पीढ़ी खेलों की ओर किस तरह से आकर्षित हो इस हेतु हमारा फाउंडेशन अहम भूमिका निभाएगा। खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। खेल नियमित रूप से खेलने से हमारा स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ