मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जीतू आप्पा कदम ने शिवसेना को कहा ‘जय महाराष्ट्र’

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

शिवसैनिक जीतू आप्पा कदम ने शिवसेना को जय महाराष्ट्र कहते हुए अपने मालवाड़ी प्रभाग प्रमुख पद का भी राजीनामा देते हुए शिवसेना से रिश्ता तोड़ दिया है। अब उन्होंने राजनीति का पूर्ण रूप से त्याग कर दिया है। कट्टर व निष्ठावंत शिवसैनिक के रूप में उनकी हड़पसर में एक अलग पहचान थी, उनके शिवसेना छोड़कर जाने से पार्टी पर असर होगा। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जीतू आप्पा कदम ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि हड़पसर शिवसेना में चल रही अन्तर्गत गुटबाजी से त्रस्त होकर मैंने मालवाड़ी शिवसेना प्रभाग प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले 20 सालों से शिवसैनिक के रूप में कार्यरत रहते हुए हड़पसर में शिवसेना की ताकत बड़े इस हेतु जी जान लगाकर कड़ी मेहनत की है। विविध कार्यों के माध्यम से शिवसेना जन-जन तक पहुंच सके, इस हेतु प्रामाणिक रूप से कार्य किया। मैंने शिवसेना का भगवा हाथों में थामकर घर-घर में शिवसेना को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। शिवसेना के पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शिवसेना का काम किया, लेकिन अब बस, यहां चेहरे देखकर चल रहे सब काम को देखकर बहुत तकलीफ हो रही है, इसलिए मैंने अब रुकने का फैसला ले लिया है। 
अंत में उन्होंने कहा कि आगे से अब बस समाजनीति के मार्ग पर चलते हुए आगे बढ़ना है, जनसेवक के रूप में लोगों की सेवा करता रहूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ